सौंदर्य के लिए जरूरी है स्नान Bathing Benefits For Beauty In Hindi

सौंदर्य के लिए जरूरी है स्नान Bathing Benefits For Beauty In Hindi

स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों ही तरह से स्नान का महत्व है| भारत में नहाने को संस्कार और पवित्रता से जोड़कर भी देखा जाता है| भारत ही नहीं, विश्व की दूसरी संस्कृतियों में भी स्नान को महत्व दिया गया है| यूनानी लोग पानी को ईश्वर का दिया उपहार मानते थे| भारत में  आयुर्वेद मे तमाम रोगो के उपचार हेतु अलग-अलग तरह के स्नान बताए गए है| गुलाब, दूध, शहद, हल्दी का उपयोग स्नान की लिए प्राचीन भारत में हमेशा से होता रहा है| शरीर में कुनकुने तेल की मालिश के बाद चन्दन का पेस्ट लगा मिलता है|

वर्तमान में तमाम स्पा और हेल्थ क्लब खुल गए है, जिनमे तरह-तरह के बाथ उपलब्ध होते है, लेकिन हम चाहे तो घर पर भी आयुर्वेद में बताए तरीके से स्नान करके शरीर और मन को खूबसूरत अहसास दे सकते है| आइये हम यहाँ जानते हैं कि कितने प्रकार के स्नान होते हैं और इनके क्या फायदे हैं –

मिल्क बाथ और इसके फायदे Milk Bath And Its Benefits In Hindi
इंडोनेशियन बाथ और इसके फायदे Indonesian Bath And Its Benefits In Hindi
सॉल्ट बाथ और इसके फायदे Salt Bath And Its Benefits In Hindi
चॉकलेट बाथ और इसके फायदे Chocolate Bath And Its Benefits In Hindi
व्हाइटनिंग बाथ और इसके फायदे Whitening Bath And Its Benefits In Hindi
स्टीम बाथ और इसके फायदे Steam Bath And Its Benefits In Hindi
सोना बाथ और इसके फायदे Sauna Bath And Its Benefits In Hindi
सन बाथ और इसके फायदे Sun Bath And Its Benefits In Hindi
हनी बाथ और इसके फायदे Honey Bath And Its Benefits In Hindi
मिल्क बाथ और इसके फायदे Milk Bath And Its Benefits In Hindi

इसे ‘क्लियोपेट्रा बाथ’ भी कहते है| क्योकि क्लियोपेट्रा अपनी खूबसूरत त्वचा के लिए प्रसिद्ध थी और वे हमेशा ताजे दूध से स्नान करती थी| मिल्क बाथ से त्वचा चमकदार और स्वस्थ्य हो जाती है| दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड तथा अल्फा ड्राइडोक्सी एसिड त्वचा की मृत त्वचा हटाते है तथा धूप से टैन हुई त्वचा को भी ठीक करके खूबसूरत बनाता है| दूध से त्वचा की सफाई भी अच्छी तरह से हो जाती है| 2-4 कप दूध को नहाने के पानी में मिलाकर उस पानी में 20 मिनट तक रहे|

नहाने का आनंद और खूबसूरती बढ़ानी हो तो थोड़ी-सी गुलाब की पत्तियाँ पानी में उबाल ले| इस पानी को भी दूध में मिला दे| थोड़ी-सी गुलाब की पत्तियाँ ऊपर से डाल दे| इस अरोमा बाथ के बाद आपको ताजगी और खुशबू का अहसास होगा| यह बाथ हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है| गुलाब प्राकृतिक टोनर का काम तो करता ही है, शरीर से प्राकृतिक महक भी आती है| मिल्क बाथ के लीले कच्चा दूध ही प्रयोग करना चाहिए|

इंडोनेशियन बाथ और इसके फायदे Indonesian Bath And Its Benefits In Hindi

इंडोनेशियन बाथ त्वचा के साथ-साथ मन को भी आराम देता है| इसके लिए थोड़ा-सा बाथफ़ोम अच्छी क्वालिटी का लिया जा सकता है| इसमे थोड़ा-सा अरोमा ऑयल मिला ले| बाथ टब के चारों ओर अरोमा केंडल भी जला कर रखने से शरीर के साथ-साथ मन को भी ताजगी का अहसास होता है|



सॉल्ट बाथ और इसके फायदे Salt Bath And Its Benefits In Hindi

ज्यादा थकान महसूस हो रही हो तो रिलैक्स करने के लिए सॉल्ट बाथ से बेहद आराम मिलता है| टब में बाथ फ़ोम मिलाकर डेड-सी मिनरल सॉल्ट (अच्छे स्टोर में उपलब्ध) मिला ले| थोड़ी-सी मनपसंद खुशबू डाल दे| केंडल जला ले, इस बाथ से तन-मन दोनों रिलैक्स हो जाएंगे|

Read More –  जानिए साल्ट बाथ के फायदे

चॉकलेट बाथ और इसके फायदे Chocolate Bath And Its Benefits In Hindi

खुशगवार अहसास के लिए चॉकलेट बाथ भी बढ़िया विकल्प है| चॉकलेट में पॉलफिनाल्स होते है| ये एंटी एजिंग, एंटी आक्सीडेंट का काम करते है| कुनकुने पानी में थोड़ा कोको पाउडर, थोड़ा बाथ फ़ोम मिलाकर नहाने से त्वचा के साथ मन को भी अच्छा लगता है|

व्हाइटनिंग बाथ और इसके फायदे Whitening Bath And Its Benefits In Hindi

अब तक पपीते का उपयोग लीवर के लिए बढ़िया माना जाता थे, लेकिन पपाया एक्सट्रैक्ट का उपयोग नहाने के लिए भी किया जाता है| बाथ फ़ोम मे थोड़ा-सा पपाया एक्सट्रैक्ट मिला ले, इसमे थोड़ा-सा दूध भी मिला सकते है| इस बाथ से त्वचा में चमक आएगी और स्वस्थ भी दिखाई देगी|

स्टीम बाथ और इसके फायदे Steam Bath And Its Benefits In Hindi

स्टीम बाथ खूबसूरती के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी उपयोगी है| स्टीम बाथ का प्रचलन काफी पुराना है| ग्रीक और रोमन स्टीम बाथ का प्रयोग करते थे| विकास और नई तकनीक के कारण स्टीम बाथ अब बहुत ज्यादा महंगा नहीं रहा| स्टीम बाथ में एक केबिन में स्टीम जेनरेटर सिस्टम लगा होता है, जिसमे चारों तरफ से भाप निकलती है, इसका तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक होता है, इसमे नमी करीब 100 प्रतिशत तक होती है| स्टीम बाथ के बाद त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते है तथा अच्छी तरह से सफाई हो जाती है| यह बाथ एक नई ऊर्जा से भर देता है| साथ ही अस्थमा, ब्रोंकाइटिस,नींद न आने की समस्या, मांसपेशियो की कमजोरी आदि समस्याओं के लिए भी काफी उपयोगी है|

सोना बाथ और इसके फायदे Sauna Bath And Its Benefits In Hindi

स्टीम बाथ की तरह सोना बाथ भी होता है, लेकिन थोड़ा-सा अंतर है| इसमे वुड़े केबिन एक निश्चित तापमान पर इतना गर्म किया जाता है, जिससे शरीर से खूब पसीना निकले| यह बाथ मुख्य रूप से उनके लिए उपयोगी है, जो अपना वजन घटना चाहते है| चिकित्सीय कारणों से ज्यादा लिया जाता है\

सन बाथ और इसके फायदे Sun Bath And Its Benefits In Hindi

व्यक्ति भी प्रकृति का एक हिस्सा है, इसलिए प्रकृति के साथ हमेशा फायदेमंद होता है| धूप मे विटामिन डी तो होता ही है, साथ ही सूरज की रोशनी घावो को भरने और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छी है| थोड़ी देर तक हल्की-सी धूप में बैठना हमेशा फायदेमंद होता है|

हनी बाथ और इसके फायदे Honey Bath And Its Benefits In Hindi

दूध के साथ शहद मिलाकर स्नान करने के भी काफी फायदे है| त्वचा में चमक के साथ कसाव भी आता है, ½ कप शहद में 3 कप मिल्क पाउडर मिला ले| रंग और खुशबू के लिए अरोमा ऑयल या मनपसंद रोज बड का प्रयोग किया जा सकता है| इस पेस्ट को हल्के गर्म पानी मे मिलाकर स्नान करना चाहिए| आयुर्वेद मे बताए तरीके से स्नान करके शरीर और मन को खूबसूरत अहसास दे सकते है|

Post a Comment

0 Comments